बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 175.58 अंक टूटकर 59,288.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी भी 73.10 अंक गिरकर 17,392.70 पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.52% गिरा था और बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.87 लाख करोड़ से अधिक घट गया था।